नोटबंदी के दौरान देश में कितनी मौतें हुई थीं, इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को नहीं है. एक RTI का जवाब देते हुए पीएमओ ने कहा है कि उन्हें मौतों के बारे में कोई सूचना नहीं है. गुरुवार सुबह की ऐसी ही 5 बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
1.
2016 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले को दो साल होने को हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय को अभी ये नहीं पता है कि इस दौरान देश में कितनी मौतें हुई थीं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि नोटबंदी के बाद हुई मौतों के बारे में उसके पास कोई ‘सूचना’ नहीं है.
2.
दिल्ली में पिछले 3 दिनों में आग लगने की लगातार तीसरी घटना में गुरुवार सुबह नारायणा स्थित आर्चीज फैक्ट्री में आग लग गई है. आग काफी भीषण है और आग पर नियंत्रण पाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियों को लगाया गया है.
3.
समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह ने संसद में बोलते हुए बुधवार को कहा था कि मोदी ने सबके साथ मिलकर काम किया है और वह उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना करते हैं. बीजेपी ने मुलायम के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है तो वहीं सपा में इसे लेकर हैरानी जताई जा रही है.
4.
दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाया. दो जजों की पीठ के फैसले के बाद भी मामला अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं है, हालांकि कुछ मुद्दों जजों ने अपना फैसला साफ किया है.
5.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले हुए. मोदी कैबिनेट ने फैसला किया है कि उत्तर प्रदेश के अमेठी के पास में कलाश्निकोव राइफल बनाने की फैक्ट्री बनाई जाएगी.