नींद का ना आना बीमारी का संकेत हो सकता है. इसलिए गहरी नींद में सोने की कोशिश जरूर करनी चाहिए. इंसानी शरीर को नींद की उतनी ही जरूरत है जितनी खाने पीने की. लेकिन कई लोगों को लाख कोशिशों के बाद भी नींद नहीं आती है.
नींद ना पूरी हो पाने की स्थिति में थकान होने लगती है और किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता. एक्सपर्ट्स के मुताबिक हफ्ते में तीन बार पूरी रात ना सोने को नींद ना आने की बीमारी समझा जाता है.
आनिद्रा की समस्या में आज बदली हुई लाइपस्टाइल का भी बहुत योगदान है. टीवी, सेलफोन और लैपटॉप हर इंसान की जरूरत बनते जा रहे हैं. ये गैजेट लोगों से उनकी नींद छीन रहे हैं. अगर आप भी नींद ना आने की समस्या से पीड़ित हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं एक योगासन जिसके नियमित अभ्यास से आप भरपूर नींद ले पाएंगे.
इस आसन का नाम है बालासन. नीचे एक वीडियो का लिंक दिया गया है जिसपर क्लिक करके आप बालासन करने की पूरी प्रक्रिया आसानी से समझ सकते हैं.