scorecardresearch
 

तस्‍करों की सहायता के आरोप में तोता गिरफ्तार

कोलंबिया की पुलिस ने एक छापे के दौरान मादक द्रव्यों के तस्करों की सहायता करने के आरोप में एक तोते को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X

कोलंबिया की पुलिस ने एक छापे के दौरान मादक द्रव्यों के तस्करों की सहायता करने के आरोप में एक तोते को गिरफ्तार किया है.

कोलंबिया के अखबार ‘अल हेराल्डो’ के मुताबिक, यह अजीबोगरीब घटना तब हुई जब एक गुप्त सूचना पाकर 300 पुलिस अधिकारी मादक द्रव्यों की तस्करी करने वालों के एक गुप्त ठिकाने छापा मारने पहुंचे.

पुलिस वाले उन्हें पकड़ते, इससे पहले ही सभी आरोपी भाग निकले क्योंकि लोरेंजो नाम के एक तोते ने शोर मचा उन्हें सचेत कर दिया. तोते ने शोर किया, ‘भागो भागो वरना बिल्ली तुम्हें पकड़ लेगी.’

पुलिस वालों की सूचना देने के लिए प्रशिक्षित किए गए लोरेंजो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे पशु अधिकार संगठनों को सौंप दिया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब तोते को कार से ले जाया जा रहा था तब भी वह ‘भागो, भागो’ शोर मचा रहा था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement