scorecardresearch
 

पद्मावती विवाद: 10 करोड़ का इनाम देने वाले हरियाणा BJP नेता पर मामला दर्ज

भंसाली के एक प्रशंसक की ओर से भाजपा हरियाणा इकाई के मुख्य मीडिया संयोजक अमू के खिलाफ शिकायत पर यहां सेक्टर 29 थाने में आईपीसी के तहत एक मामला दर्ज किया गया.

Advertisement
X
भंसाली और दी‍पि‍का के सिर पर रखा था इनाम
भंसाली और दी‍पि‍का के सिर पर रखा था इनाम

गुरुग्राम पुलिस ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली और अदाकारा दीपिका पादुकोण का सिर कलम करने वालों को कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करने वाले हरियाणा बीजेपी के नेता सूरजपाल सिंह अमू के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक पुलिस कि भंसाली के एक प्रशंसक की ओर से भाजपा हरियाणा इकाई के मुख्य मीडिया संयोजक अमू के खिलाफ शिकायत पर यहां सेक्टर 29 थाने में आईपीसी के तहत एक मामला दर्ज किया गया.

चक्करपुर गांव के निवासी पवन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि के हालिया बयान से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. बहरहाल, अमू अपने बयान पर कायम हैं और उन्होंने हरियाणा पुलिस को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है.

बीजेपी नेता ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं, चाहे वह पार्टी में रहें या नहीं रहें. अमू ने कहा कि उन्होंने राजपूत होने के नाते निजी तौर पर बयान दिया, पार्टी के पदाधिकारी होने के नाते नहीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement