राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से नववर्ष का बधाई संदेश मिला है. जिसपर अमेरिका के प्रथम परिवार के प्रत्येक सदस्य के हस्ताक्षर और उनके दो पालतू कुत्तों के पंजे के निशान हैं.
संदेश में परिवार ने कहा है, 'कृतज्ञता और खुशी के साथ हम इन छुट्टियों के मौसम में बेहतर स्वास्थ्य और खुशी के लिए अपनी तरफ से गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं देते हैं.'
ग्रीटिंग कार्ड पर , उनकी पत्नी मिशेल और उनकी दो बेटियों मालिया और साशा के हस्ताक्षर हैं. इसपर उनके दो पुर्तगाली वाटर डॉग्स 'बो' और 'सनी' के पंजों के निशान भी हैं. 'बो' 2009 और 'सनी' 2013 से के परिवार का हिस्सा हैं.