scorecardresearch
 

Newswrap: J-K में 2 आतंकी ढेर, पढ़ें मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

सुरक्षाबलों ने पिछले 3-4 दिन में करीब 20 आतंकवादियों को मार गिराया है. हालांकि इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के जवानों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 नवंबर 2018 तक सुरक्षा बलों के 56 जवान शहीद हुए हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-एपी)
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो-एपी)

जम्मू-कश्मीर में पनाह ले चुके आतंकियों पर भारतीय सेना कहर बनकर टूट रही है. रोजाना सर्च ऑपरेशन चला आतंकियों का खात्मा किया जा रहा है. मंगलवार को भी घाटी के कुलगाम जिले में एनकाउंटर हुआ. यहां कुलगाम के रेड़वनी इलाके में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. इस एनकाउंटर में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है. जबकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है. दूसरी खबर है देश के आर्थिक गलियारों से जहां आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल नोटबंदी पर ससंदीय समिति के सामने पेश होंगे. आरबीआई गवर्नर से नोटबंदी से किसानों पर पड़े असर के बारे में पूछा जा सकता है. पढ़िए मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.

आपको बता दें कि घाटी में मौजूद आतंकियों का सेना चुन-चुनकर खात्मा कर रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में इस साल ऑपरेशन ऑल आउट के तहत 226 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया है. इससे पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है. 2017 में 213 आतंकवादी ऑपरेशन ऑलआउट में मारे गए थे.

Advertisement

केन्द्रीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल मंगलवार को संसदीय स्थायी समिति के सामने पेश होंगे. इस दौरान संसदीय समिति पटेल से अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी के असर पर सवाल पूछेगा. सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी के सवालों के साथ-साथ संसदीय समिति पटेल से हाल में केन्द्र सरकार और रिजर्व बैंक के बीच उपजे विवाद पर भी सवाल दाग सकते हैं. इसके साथ ही समिति केन्द्रीय बैंक में प्रशासनिक सुधार की जरूरत पर भी सवाल कर सकती हैं.

मंगल ग्रह की गुत्थियां सुलझाने के लिए नासा का रोबोटिक 'मार्स इनसाइट लेंडर' सोमवार की रात सफलतापूर्वक मंगल की धरती पर लैंड कर गया. ‘इनसाइट’ मंगल ग्रह की आंतरिक संरचना पृथ्वी से कितनी अलग है, इसका पता लगाएगा. नासा ने ‘इनसाइट’ की लैंडिंग लाइव दिखाई. मंगल की कक्षा में पहुंचने के समय ‘इनसाइट’ की स्पीड 19800 किलोमीटर की थी, जो लैंडिंग के वक्त घटकर 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रह गई.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की गूंज के बीच भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में प्रचार की कमान संभाल ली है. भगवा वस्त्र धारण करने वाले योगी आदित्यनाथ राज्य की उन सीटों पर प्रमुखता से जनसभाएं कर रहे हैं, जहां कांग्रेस के टिकट पर मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका दिया गया है.

Advertisement

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने विश्व कप हॉकी के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगी, जिसमें शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे. भुवनेश्वर का कलिंग स्टेडियम पूरी तरह तैयार है, जहां 27 नवंबर को उद्घाटन समारोह शाम 5.30 बजे शुरू होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement