scorecardresearch
 

News Wrap: पश्चिम बंगाल में 7वें चरण की वोटिंग में भी हिंसा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

बीजेपी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं बारासात संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यूटाउन इलाके के कदम्पुकुर में भी हिंसा की खबर है. पढ़ें 5 बड़ी खबरें.

Advertisement
X
5 बड़ी खबरें
5 बड़ी खबरें

1.

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के दिन भी पश्चिम बंगाल में हिंसा की खबर आ रही है. पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज चुनाव से पहले ही हिंसा भड़क गई है. यहां गाड़ियों में आग लगा दी गई है और बम फेंकने की खबर है. पढ़ें 5 बड़ी खबरें.

2.

चुनाव में अपने पक्ष में वोट देने के लिए वोटरों को खरीदने के मामले तो अक्सर सामने आते रहे हैं, लेकिन वोट न देने के लिए पैसे बांटे जाने का मामला शायद ही पहले सुना हो. लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. हालांकि इससे पहले ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दलितों की उंगली पर वोट देने से पहले ही स्याही लगा दी गई. इसके साथ ही उन्हें पैसे भी दिए गए.

Advertisement

3.

पाकिस्तान वायुसेना ने अपने तीन होम एयरबेस से एफ-16 विमान हटाकर इन्हें अलग-अलग एयरबेस पर तैनात किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फाइटर प्लेन F-16 को सरगोधा, पंजाब और सिंध एयरबेस से हटा दिया गया है.

4.

सीएम योगी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी. इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने एक और आंकड़ा भी दिया. योगी ने दावा किया कि बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी.

5.

पीएम मोदी से पूछा गया कि आपने जीत की कामना नहीं की,  तो इस पर मोदी ने जवाब दिया कि मैं जब भगवान के चरणों में आता हूं तो कभी कुछ मांगता नहीं हूं. मैं कुछ मांगता नहीं हूं और मांगने की प्रवृत्ति से मैं सहमत भी नहीं हूं.क्योंकि उसने (भगवान) आपको मांगने नहीं, देने योग्य बनाया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement