scorecardresearch
 

GST से पहले PPF और सुकन्या समृद्धि योजना के निवेशकों को झटका

केंद्र सरकार ने पीपीएफ और किसान विकास पत्र जैसी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.1 फीसदी की कटौती कर दी है. पीपीएफ पर अब 7.8 फीसदी और किसान विकास पत्र (केवीपी) पर केवल 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्र सरकार ने पीपीएफ और किसान विकास पत्र जैसी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.1 फीसदी की कटौती कर दी है. पीपीएफ पर अब 7.8 फीसदी और किसान विकास पत्र (केवीपी) पर केवल 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.3 फीसदी ब्याज मिलेगा.

असल में पिछले साल अप्रैल से बनी नई व्यवस्था के अनुसार पर ब्याज दरों में हर तिमाही संसाधन किया जाता है. अभी तक पीपीएफ पर 7.9 फीसदी, किसान विकास पत्र पर 7.6 फीसदी और सुकन्या समृद्ध‍ि योजना पर 8.4 फीसदी ब्याज मिल रहा था. सीनियर सिटीजन स्कीम में हर तिमाही ब्याज दिया जाता है.

कई जानकार सरकार के इस कदम को राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से साहसि‍क कदम बताते हैं. इससे बैंक भी जमा दरें घटाने को प्रेरित होंगे.

Advertisement

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार किसान विकास पत्र के निवेश पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा और यह 115 महीने में परिपक्व होगा. वित्त मंत्रालय ने कहा कि छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को यील्ड से जोड़ा जाएगा.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement