scorecardresearch
 

पगला बाबा ने लालू से पीएम पद के लिए मोदी का समर्थन करने को कहा- जेडीयू

जेडीयू ने रविवार को कहा कि धार्मिक गुरू पगला बाबा के आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से प्रधानमंत्री पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने को कहे जाने के बाद से लालू ने मोदी की प्रशंसा करनी शुरू कर दी है.

Advertisement
X
नरेन्द्र मोदी और लालू प्रसाद यादव
नरेन्द्र मोदी और लालू प्रसाद यादव

जेडीयू ने रविवार को कहा कि धार्मिक गुरू पगला बाबा के आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से प्रधानमंत्री पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने को कहे जाने के बाद से लालू ने मोदी की प्रशंसा करनी शुरू कर दी है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जेडीयू नेता संजय झा ने रविवार को कहा कि मिर्जापुर में शनिवार को धार्मिक गुरू पगला बाबा के आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से प्रधानमंत्री पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने को कहे जाने के बाद से लालू ने मोदी की प्रशंसा करनी शुरू कर दी है.

उन्होंने कहा कि अब इसमें कोई शंका नहीं साल 2014 के चुनाव में लालू नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने में अपना समर्थन देंगे. चारा घोटाला मामले में लालू की पैरवी कर रहे मशहूर वकील राम जेठमलानी ने इससे पूर्व लालू से मोदी का समर्थन करने को कहा था. बीजेपी द्वारा नरेंद्र मोदी को पार्टी चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने के बाद से उससे नाता तोड़ लेने वाली जेडीयू के नेता झा ने कहा कि अब बीजेपी ने लालू के रूप में नया साथी तलाश लिया है.

Advertisement

लालू प्रसाद और नरेंद्र मोदी के बीच सांठ-गांठ होने का आरोप लगाते हुए जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि कुछ दिनों पहले राघोपुर जाने के क्रम में वाहन का अगला शीशा टूट जाने से घायल हुए लालू को सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने ही फोन कर उनका हालचाल पूछा था.

झा ने कहा कि बीजेपी से नाता तोड़ लिए जाने के बाद कांग्रेस के बिहार में नीतीश सरकार के सर्मथन में आगे आने से चिंतित लालू को अब राजनीतिक लाभ के लिए वह नरेंद्र मोदी विकल्प के रूप दिखने लगे हैं, जिनकी लगातार वे आलोचना करते आए हैं.

उन्होंने पूछा कि लालू ने जब स्वयं कहा है कि वे गुरू पगला बाबा के घोर समर्थक हैं तो ऐसे में वे प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी का समर्थन करने की उनकी बात को कैसे टाल सकते हैं.

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी और बीजेपी के बीच सांठ-गांठ होने का आरोप लगाते हुए कहा था इसका उदाहरण सारण जिला में विषाक्त मध्याहन भोजन खाने से 23 बच्चों की मौत के बाद इन दोनों दलों का घटना के एक दिन बाद 17 जुलाई को सारण बंद की घोषणा किया जाना था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement