में राम जन्मभूमि पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की बेंच से दो जज हट गए हैं. जस्टिस अनिल आर दवे और जस्टिस आदर्श गोयल ने खुद को इस केस से अलग कर लिया है.
अब सुनवाई 16 अक्टूबर को
पहले इस बेंच की अध्यक्षता जस्टिस दवे ही कर रहे थे. अब भारत के मुख्य न्यायाधीश दूसरे जजों के नामों पर फैसला करेंगे. मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी.
इसलिए हटे दोनों जज
जस्टिस दवे यूपी सरकार के वकील रह चुके हैं. वहीं, जस्टिस गोयल भी एक पार्टी की ओर से वकालत कर चुके हैं. इसलिए दोनों जजों ने खुद को से अलग कर लिया है.
इससे पहले बेंच ने टेंट की मरम्मत की इजाजत दे दी थी और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए थे. याचिका में कहा गया था कि श्रद्धालुओं के लिए शौचालय तक की सुविधा नहीं है.