scorecardresearch
 
तमिलनाडु: विधानसभा उपचुनाव में जयललिता को बढ़त

तमिलनाडु में राधाकृष्णन नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में राज्य की मुख्यमंत्री व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता बढ़त बनाए हुए हैं.

Advertisement
X
जे. जयललिता

पहले ही दौर में मिली बढ़त
सुबह आठ बजे शुरू हुई. पहले ही दौर की मतगणना में जयललिता अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार सी. महेंद्रन से आगे निकल गईं. पहले दौर की मतणगना पूरी होने के बाद को 9,562 वोट मिले, जबकि भाकपा के महेंद्रन को 930 वोट ही मिले.

174 मतदाताओं ने चुना 'नोटा'
'ट्रैफिक रामास्वामी' के नाम से लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के.आर. रामास्वामी को पहले दौर की मतगणना में केवल 289 वोट मिले. पहले दौर की मतगणना में 11,188 मतों की गिनती की गई. 174 मतदाताओं ने 'नोटा' (उपर्युक्त में से कोई नहीं) के अधिकार का इस्तेमाल किया.

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement