scorecardresearch
 

खुदकुशी कर लेंगी जया प्रदा: अमर सिंह

अमर सिंह ने रामपुर की रैली में जनता को जबरदस्त इमोशनल डोज़ दिया. अमर सिंह ने कहा कि जयाप्रदा जीतकर दिल्ली नहीं पुहंची तो खुदकुशी कर लेंगी.चुनाव कार्यक्रम । शख्सियत । विश्‍लेषण । चुनाव पर विस्‍तृत कवरेज

Advertisement
X

चुनाव खत्म होने को आया लेकिन समाजवादी पार्टी का घमासान खत्म नहीं हुआ. आजम खान औऱ अमर सिंह की लड़ाई में समाजवादी पार्टी नेता जया प्रदा बुरी तरह पिस गईं हैं.

अब अमर सिंह को एहसास हो गया है कि अगर जयाप्रदा हार गईं तो उनकी इज्जत का क्या होगा. ऐसे में अमर सिंह ने रामपुर की रैली में जनता को जबरदस्त इमोशनल डोज़ दिया. अमर सिंह ने कहा कि जयाप्रदा जीतकर दिल्ली नहीं पुहंची तो खुदकुशी कर लेंगी.

इस दौरान अमर सिंह एक बार फिर आजम खान पर निशाना साधना नहीं भूले. निजी और सियासी आरोप लगाते हुए उन्होंने आजम खान की राजनीति पर सवाल खड़े कर दिये.

Advertisement
Advertisement