scorecardresearch
 
मैंने मोदी की तारीफ कभी नहीं की: महबूबा मुफ्ती

ना जाने ऐसी क्या बात है इस नाम में. कोई इससे जुड़ता है तो विवादों में ही आ जाता है. नाम है नरेंद्र मोदी का और नाम जुड़ा है महबूबा मुफ्ती का. मोदी के उपवास के आखिरी दिन सुषमा स्वराज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की नेता महबूबा मुफ्ती ने भी की है मोदी की तारीफ.

Advertisement
X
महबूबा मुफ्ती

स्वराज ने बताया कि नेशनल इंटिग्रेशन काउंसिंल की बैठक में महबूबा ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी. फिर क्या था विवाद बढ़ गया. जम्मू-कश्मीर में महबूबा पर होने लगे सियासी हमले.

फौरन महबूबा ने भी अपनी सफाई दी और साफ-साफ कहा कि उन्होंने कभी भी कहीं भी मोदी की तारीफ नहीं की. इसके लिए उन्होंने बैठक की रिकॉर्डिंग तक सबके सामने लाने की बात कह दी.

उमर अब्‍दुल्‍ला का ट्वीट
इस बीच मोदी को लेकर जम्मू-कश्मीर में घमासान तेज हो गया है. उन्होंने ट्विट पर लिखा है कि उन्हें इस बात की कोई हैरानी नहीं है कि उन्होंने मोदी की तारीफ की. हैरानी तो ये है कि अब वो अपने बयान से पलट रही हैं.

Advertisement
Advertisement