राज्य सभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने केंद्र की मोदी सरकार को चेताया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का हनीमून पीरियड खत्म हो गया है और अब कांग्रेस नए तेवरों के साथ सरकार पर हमला बोलेगी.
आजाद ने कहा, ' इंदिरा गांधी के फलसफे को मानती है कि सत्ताधारी पार्टी को थोड़ा समय और कुछ मौके दो. यह पहला साल के लिए हनीमून पीरियड था, जो कि खत्म हो गया है. केंद्र सरकार पूरी तरह एक्सपोज हो गई है और अब देश की जनता और विपक्ष को नए अंदाज में देखेगी.' इस आशय की खबर अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने प्रकाशित की है.
हालांकि गुलाम नबी आजाद ने यह स्वीकार किया कि कि सक्रियता से पार्टी में नया जोश आया है. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस उपाध्यक्ष की सक्रियता एक बड़ा फैक्टर है.'