scorecardresearch
 
दिल्ली से दरभंगा और सरहिंद से सहरसा के लिए होली स्पेशल ट्रेन का ऐलान

होली के दौरान रेलयात्रियों को होने वाली असुविधा के मद्देनजर भारतीय रेल ने 11 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने का ऐलान किया है. इस रेलगाड़ी की संख्या 04430 होगी. इसी तरह 10 मार्च को सरहिंद से सहरसा के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने का ऐलान किया गया है इस ट्रेन का नंबर 04510 होगा.

Advertisement
X
भारतीय रेल

रेलगाड़ी संख्‍या 04430 आंनद विहार टर्मिनल-दरंभगा स्‍पेशल रेलगाड़ी 11 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 09.20 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सुबह 08.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. सोलह दो सामानयान वाली 04430 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा विशेष रेलगाड़ी रास्ते में गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तथा पर ठहरेगी.

सरहिंद से सहरसा के लिए विशेष रेलगाड़ी संख्या 04510 सरहिंद-सहरसा स्‍पेशल रेलगाड़ी 10 मार्च को सरहिंद से सुबह 11.10 बजे प्रस्‍थान करके 04.10 बजे सहरसा पहुंचेगी. सोलह सामान्‍य श्रेणी वाली 04510 सरहिंद-सहरसा रेलगाड़ी रास्ते में राजपुरा, अम्‍बाला छावनी, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर छावनी, गोंडा, बस्‍ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, खगडिया और मानसी स्‍टेशनों पर ठहरेगी.

Advertisement
Advertisement