प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में शहरी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना को हरी झंडी दिखाई. यह परियोजना देश के 129 अलग-अलग जिलों में चलेगी. वहीं मध्य प्रदेश की सियासत को इन दिनों कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के कथित वीडियो ने गर्मा दिया है. ये वीडियो उस कमरे के हैं, जहां आम आदमी प्रदेशाध्यक्ष के सिपहसालारों की अनुमति के बिना नहीं जा सकता. पढ़ें, गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें.
1-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में शहरी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना को हरी झंडी दिखाई. यह परियोजना देश के 129 अलग-अलग जिलों में चलेगी. इसके पूरा होते ही देवघर, शेखपुरा और जमुई शहर में अगले साल फरवरी में पाइपलाइन से गैस वितरण शुरू हो जाएगा.
2-
मध्य प्रदेश की सियासत को इन दिनों कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के कथित वीडियो ने गर्मा दिया है. ये वीडियो उस कमरे के हैं, जहां आम आदमी प्रदेशाध्यक्ष के सिपहसालारों की अनुमति के बिना नहीं जा सकता. सवाल है कि आखिर कमलनाथ का विभीषण कौन है, जो वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने में लगा है.
3-
पाकिस्तान में स्थित करतारतुर साहिब गुरुद्वारे को लेकर भारत सरकार ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया. पंजाब में गुरदासपुर से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक मोदी सरकार एक स्पेशल कॉरिडोर बनवाएगी जिससे करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा हुआ था. अभी केंद्र सरकार ने इसका ऐलान ही किया था कि इसका श्रेय लेने के लिए राजनेताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया.
4-
पटना पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को सोनपुर में इकट्ठा हुए साधु संत समाज से मुलाकात की. उन्होंने आश्वासन दिया कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनना चाहिए और इसके लिए वह दिल से लगे हुए हैं. यह जानकारी स्वामी लक्ष्मनाचार्य नेदी. शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा में शाही स्नान करने के लिए साधु संत समाज सोनपुर मेले में इकट्ठा हुआ है.
5-
सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने जून में एक फीचर के बारे में बताया था जिसके तहत यूजर्स मोबाइल ऐप पर बिताए गए टाइम को ट्रैक कर सकते हैं. अब फेसबुक ने इसकी शुरुआत कर दी है. इस फीचर के तहत यूजर्स फेसबुक ऐप पर बिताए गए टाइम को ट्रैक कर सकते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम के लिए My Activity फीचर लाया गया है जैसा ही है.