राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर कई दिनों से लगातार जारी है. दिसंबर की शुरुआत से ही मौसम का रंग बदल गया है. कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है.
UPDATE: Total 90 trains delayed (arriving late in Delhi area)
— ANI (@ANI_news)
कोहरे से जहां एक तरफ ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है वहीं उड़ानों पर भी इसका असर हुआ है. के चलते राजधानी दिल्ली से 90 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चल रही हैं. 28 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है जबकि 4 गाड़ियों को रद्द भी किया गया है. वहीं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 7 घरेलू और 1 इंटरनेशनल फ्लाइट लेट हुई है जबकि 4 घरेलू उड़ानों को रद्द किया गया है.
Delayed international flights at Delhi's IGI Airport-Arrival : 1, Delayed domestic flights-Arrival : 2, Departure : 5, Cancelled : 4
— ANI (@ANI_news)
इससे पहले शनिवार को रेलवे बोर्ड ने से 17 दिसंबर 2016 से लेकर 15 जनवरी 2017 तक की 32 ट्रेनों को रद्द कर दिया. वहीं 28 ट्रेनों का आना-जाना भी कम कर दिया गया है. शुकवार को 115 ट्रेनें लेट थीं, तो वहीं शनिवार को 101 ट्रेन लेट रहीं.