scorecardresearch
 

AMU मामले को लेकर राज्यसभा में नारेबाजी

सांसदों का आरोप है कि सरकार शैक्षणिक संस्थानों के साथ खिलवाड़ कर रही है.  

Advertisement
X

आम बजट के बाद से ही संसद के दोनों सदनों में हंगामे का दौर जारी है. शुक्रवार को भी राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया.

सांसदों ने की नारेबाजी
राज्यसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसदों ने यूनिवर्सिटी मामले को लेकर जमकर हंगामा किया. सांसदों ने सरकार के खिलाफ खड़े होकर नारेबाजी की.

शैक्षणिक संस्थानों के साथ खिलवाड़
कांग्रेस और एसपी सांसदों ने आरोप लगाया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करना चाहती है. जिसे वो कतई नहीं होने देंगे. सांसदों का आरोप है कि सरकार शैक्षणिक संस्थानों में अपना विचार थोपना चाहती है.

Advertisement
Advertisement