scorecardresearch
 

यूपी के नक्शेकदम पर कर्नाटक सरकार, उपद्रवियों से करेगी नुकसान की भरपाई

अब भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक सरकार ने भी यूपी की योगी सरकार की तर्ज पर कदम बढ़ा दिए हैं. कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने भी हिंसा की घटनाओं में सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से ही करने का ऐलान कर दिया है.

Advertisement
X
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)

  • कर्नाटक भाजपा का ट्वीट- उपद्रवियों के लिए दया नहीं
  • येदियुरप्पा सरकार के मंत्री ने की थी कार्रवाई की वकालत

देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद जगह- जगह विरोध- प्रदर्शन हो रहे हैं. पिछले दिनों विरोध- प्रदर्शनों के बीच विभिन्न शहरों में हिंसा की घटनाएं भी हुईं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही वसूली कर इस नुकसान की भरपाई करने का ऐलान किया था.

अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी यूपी की योगी सरकार की तर्ज पर कदम बढ़ा दिए हैं. कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने भी हिंसा की घटनाओं में सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से ही करने का ऐलान कर दिया है.

कर्नाटक भाजपा ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि के लिए कोई दया नहीं है. मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने यह निर्णय लिया है कि उपद्रवी अपनी हिंसा के लिए भुगतान करेंगे. सरकार यह सुनिश्चित करेगी.गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार के मंत्री सीटी रवि ने एक दिन पहले ही उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की वकालत की थी.

Advertisement

रवि ने कहा था कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को उत्तर प्रदेश का कर्नाटक में भी लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा था कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की संपत्ति जब्त की जानी चाहिए.

बता दें कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक के बेंगलुरु और मंगलौर में भी लोग सड़क पर उतर आए थे. इस दौरान कई जगह हिंसक घटनाएं भी हुईं और सार्वजनिक के साथ ही निजी संपत्ति को भी व्यापक नुकसान हुआ था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement