scorecardresearch
 

ब्रेट ली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा

पिछले कुछ समय से चोटों की समस्या से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सीमित ओवरों के अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर को लंबा खींचने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.

Advertisement
X

पिछले कुछ समय से चोटों की समस्या से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सीमित ओवरों के अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर को लंबा खींचने के लिए आज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की.

संन्यास की घोषणा करते हुए 33 वर्षीय ली ने कहा कि वह खेल के इस (टेस्ट) प्रारूप से संन्यास ले रहे हैं जिससे कि वह अपने शरीर को चुस्त रख सकें और देश का प्रतिनिधित्व जारी रख सकें.

वर्ष 1999-2000 में पदार्पण के बाद ली चोटों के कारण केवल 76 टेस्ट खेल पाये हैं और उन्होंने जनवरी 2009 के बाद कोई टेस्ट नहीं खेला है. वह फिलहाल कोहनी की चोट का इलाज करा रहे हैं.

शेन वार्न, ग्लेन मैकग्रा और डेनिस लिली के बाद आस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज ली ने 30.81 की औसत से 310 टेस्ट विकेट चटकाए हैं.

आस्ट्रेलिया के अखबारों ने लिखा था कि ली ने इस मुद्दे पर इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटाफ से बात की जिन्होंने उन्हें समझाया कि एकदिवसीय और टी20 में लंबे कैरियर के लिए वह पांच दिन के प्रारूप को छोड़े दें.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement