scorecardresearch
 

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष बनेंगे

भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (CCS) के अध्यक्ष का पद संभालेंगे. यह आखिरी बार है कि हैंडओवर समारोह हो रहा है क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद के स्थापना की घोषणा की थी. भारत के पहले सीडीएस की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Advertisement
X
बिपिन रावत (फाइल फोटो)
बिपिन रावत (फाइल फोटो)

  • बिपिन रावत बनेंगे चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन
  • रावत वायु सेना अध्यक्ष बीएस धनोआ की जगह लेंगे

भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष का पद संभालेंगे. यह आखिरी बार है कि हैंडओवर समारोह हो रहा है क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के स्थापना की घोषणा की थी.

बिपिन रावत वायु सेना अध्यक्ष बीएस धनोआ की जगह लेंगे.

इससे पहले वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ को मई, 2019 में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया था. उन्होंने नौसेना प्रमुख सुनील लांबा के सेनानिवृत होने के बद यह जिम्मेदारी संभाली थी.

बता दें कि चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी में सेना, नौसेना और वायुसेना प्रमुख होते हैं और वरिष्ठतम सदस्य को इसका चेयरमेन नियुक्त किया जाता है.

Advertisement

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमेन के पास तीन सेनाओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करने और देश के सामने मौजूद बाहरी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सामान्य रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी होती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement