scorecardresearch
 

ठीक ही था अमित शाह का तंज- इटली में हो रहा है आम चुनाव

पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों के परिणाम आया जो कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहा. इस पर बीजेपी की ओर से कई नेताओं ने राहुल की गैरमौजूदगी पर तंज भी कसा था.

Advertisement
X
इटली चुनाव की एक तस्वीर
इटली चुनाव की एक तस्वीर

होली से एक दिन पहले ही राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने इटली चले गए और होली के एक दिन बाद भारत के 3 राज्यों में चुनाव परिणाम आना था, और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के लिए यह बेहद अहम था, लेकिन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी देश में ही नहीं थे. तो सवाल उठना लाजिमी था.

के तीन राज्यों का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहा. इस पर बीजेपी की ओर से कई नेताओं ने राहुल की गैरमौजूदगी पर तंज भी कसा था.

शनिवार को परिणाम आने के बाद अध्‍यक्ष अमित शाह ने भी पर चुटकी ली थी. जीत के बाद आयोजित पीसी में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता, वो एक व्‍हाट्सअप पर मैसेज आया है कि इटली में चुनाव है.'

अमित शाह के इस बयान को लोगों ने उस समय मजाकिया अंदाज में लिया होगा, लेकिन यह सच है कि वहां भी इस समय चुनावी माहौल है.

Advertisement

आज रविवार को इटली में नई सरकार के लिए आमचुनाव हो रहे हैं. वहां आव्रजन और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतभेदों के बीच चुनाव हो रहे हैं. फाइव स्टार मूवमेंट, सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के दक्षिणपंथी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है और हर पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है.

टैक्स चोरी के आरोप में दोषी ठहराए जाने की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी (81) अगले साल तक सार्वजनिक पद ग्रहण नहीं कर सकते. चार बार प्रधानमंत्री रह चुके बर्लुस्कोनी ने आव्रजन विरोधी लीग पार्टी के साथ गठबंधन किया है और देश का नेतृत्व करने को लेकर यूरोपीय संसद के अध्यक्ष एंटोनियो टजानी का समर्थन किया है.

रविवार को हो रहे मतदान के आधिकारिक नतीजे सोमवार को आने की उम्मीद है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement