scorecardresearch
 

अमित शाह के लिए एयरपोर्ट पर सजा मंच, किया संबोधित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

कांग्रेस के सचिव गिरीश चोडनकर ने शनिवार को कहा कि एयरपोर्ट परिसर में इस बैठक की मंजूरी देने वाले एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों सहित बीजेपी के मंत्रियों, विधायकों और अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. शनिवार सुबह गोवा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे शाह ने गोवा के दाबोलिम हवाईअड्डे पर पार्टी के लगभग 2,500 कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था.

Advertisement
X
एयरपोर्ट पर बैठक को संबोधित करते अमित शाह
एयरपोर्ट पर बैठक को संबोधित करते अमित शाह

दो दिवसीय गोवा दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को लेकर विवाद हो गया है. शाह के लिए पणजी के दाबोलिम एयरपोर्ट पर एक स्वागत बैठक का आयोजन किया गया था, जहां उन्होंने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ता का दुरुपयोग और मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.

कांग्रेस के सचिव गिरीश चोडनकर ने शनिवार को कहा कि एयरपोर्ट परिसर में इस बैठक की मंजूरी देने वाले एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों सहित बीजेपी के मंत्रियों, विधायकों और अध्यक्ष होनी चाहिए. शनिवार सुबह गोवा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे शाह ने गोवा के दाबोलिम हवाईअड्डे पर पार्टी के लगभग 2,500 कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था.

अमित शाह की रैली पर कांग्रेस का कहना है कि सुशासन की बात करने वाली बीजेपी ने मर्यादाएं लांघ दी हैं. पार्टी की ओेर से कहा गया कि एयरपोर्ट एक सार्वजनिक स्थान हैं जहां काफी सुरक्षा रहती है ऐसे में हजारों करने की जांच होनी चाहिए.

Advertisement

एयरपोर्ट पर अमित शाह के स्वागत समारोह के लिए बाकायदा एक मंच तैयार किया गया था. मंच पर कुर्सियां, पीछे होर्डिंग और लाउड स्पीकर भी लगाया गया था. मंच पर रखे पोडियम से शाह ने वहां मौजूद बीजेपी समर्थकों को संबोधित भी किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी मंच पर मौजूद थे.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement