अमर सिंह ने लखनऊ में अपने गैर राजनीतिक संगठन की पहली कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. राष्ट्रीय लोकमंच नाम के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद होंगे. लोकमंच की उपाध्यक्ष जया प्रदा, महासचिव संजय दत्त और सांस्कृतिक अध्यक्ष मनोज तिवारी बनाए गए हैं.
इस मौके पर अमर सिंह ने अपने संगठन का झंडा भी लॉन्च किया. समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद अमर सिंह ने लोकमंच के साथ-साथ फिल्म बनाने का भी एलान किया था.
अमर सिंह पूर्वांचल की राजनीति पर भोजपुरी फिल्म 'धोखा' बना रहे हैं. अमर सिंह ने कहा कि 2012 में होने वाले यूपी विधानसभा के चुनावों से पहले फिल्म तैयार हो जाएगी.