यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के एक बयान से राजनीतिक घमासान मच गया. अखिलेश ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश में यूपी, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत हर जगह के जवान शहीद हुए हैं लेकिन गुजरात का कोई भी जवान शहीद हुआ हो तो बताओ. अखिलेश के इसी बयान के बाद हर तरफ से उनकी आलोचना होने लगी.
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि चुनाव में हार के बाद उनकी मानसिक स्थिति ही बिगड़ गई है और वे राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं. वहीं गठबंधन की साथी है. पार्टी प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव के बयान से कांग्रेस सहमत नहीं. जवान पूरे देश का होता है, उसको किसी राज्य से जोड़कर बयानबाजी करना सही नहीं.
योग गुरु बाबा रामदेव ने अखिलेश यादव के बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को ऐसी ओछी सोच रख कर निम्नस्तरीय बयान नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा जिस गुजरात से सरदार पटेल और नरेन्द्र भाई जैसे लोग आते हैं, ऐसे गुजरात के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना ही अशोभनीय है.
नेताओं ने अखिलेश यादव पर शहीदों पर राजनीति करने का आरोप लगाया लेकिन लोग सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश पर कड़ा प्रहार करने में पीछे नहीं रहे. सोशल मीडिया पर अलग तरह से साधा जा रहा है. ट्विटर पर #AkhileshInsultsMartyrs ट्रेंड करने लगा, जिसके जरिए लोग उनके बयान पर अपनी राय दे रहे हैं.
ट्विटर यूजर यश जैन ने अखिलेश के सहारे सभी नेताओं को ही घेरे में ले लिया. उन्होंने लिखा कि एक भी नेता का भाई या बेटा आर्मी में भर्ती नहीं होता.
एक भी नेता का भाई या बेटा army join क्यों नही करता
— yash jain (@yg199692880)
आरएस शर्मा ने लिखा है- ये हैं हमारे भविष्य के राजनेता- अखिलेश, केजरीवाल और राहुल देश के भविष्य का अंदाज़ा लगाइए. प्रत्यूश खन्ना ने लिखा कि एक सैनिक किसी धर्म, जाति या राज्य के लिए नहीं लड़ता बल्कि वो हम सबकी सुरक्षा के लिए लड़ता है.
Indian soldiers never fight for any religion, caste or state,they fight for our safety.
— Pratyush Khanna (@pratyush_khanna)
एक अन्य यूजर सुमित निगम ने कुछ इस तरह अखिलेश यादव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
करारा जवाब मिलेगा,सबका बदला लेगा रे तेरा फैज़ल,तुमसे न हो पायेगा,ये सब डायलॉग अखिलेश यादव के लिए ही बने थे क्या?
— Sumit Nigam (@sumitnigam4u)
धीरज आहूजा ने ट्विटर पर कुछ इस तरह दी अपनी प्रतिक्रिया.
— Dhiraj Ahuja 🇮🇳 (@DhirajAhuja1108)
जो अपने पिता का सगा ना हुआ उस से समझदारी की उम्मीद कैसी
शहीदों का एक ही देश प्रदेश होता है, इंडिया
आशीष ने इस बयान को यूपी चुनाव के प्रचार से ही जोड़ दिया. उन्होंने अखिलेश यादव के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और बयान वापस लेने की अपील की.
के साथ इलेक्शन में 15-20 साथ घूमने का असर। u shld take back ur remark
— ASHISH DROLIA (@ashish_drolia)
अखिलेश यादव के बयान पर राजीव सूद ने लिखा है, "क्या मैं उनसे पूछ सकता हूं कि उनके परिवार से शहीद तो छोड़ो क्या कोई सैनिक भी है. शर्मनाक#"
हाल ही सीमा पर हुए आतंकी हमलों और सुकुमा के नक्सली हमले में सेना और सीआरपीएफ के कई जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद से देश भर में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक तक की मांग कर रहे हैं.