scorecardresearch
 
बिग बी के बाद गोविंदा भी UP में खरीदेंगे खेती की जमीन

अमिताभ बच्चन के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड एक्टर गोव‍िंदा भी उत्तर प्रदेश में खेती की जमीन खरीदेंगे. गोविंदा ने लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील में स्‍िथत राबीखेड़ा गांव में 30 बीघा जमीन पसंद कर ली है.

Advertisement
X
Govinda

परिवार संग पहुंचे गोविंदा
बुधवार को यहां अपने परिवार के साथ पहुंचे थे और उनके मैनेजर ने 30 बीघा जमीन खरीदने के लिए अपनी सहमति जता दी है. दिलचस्प संयोग यह है कि यही जमीन पहले अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान ने खरीदी थी. हालांकि बाद में उसने यह जमीन बाद में गांव के एक शख्स को दान में दे दी थी, जिस पर फिलहाल वह खेती कर रहा है.

राम‍विलास है बिचौलिया
रामविलास नाम का एक शख्स जमीन के इस सौदे में बिचौलिए की भूमिका निभा रहा है. उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि गोविंदा को जमीन पसंद आ गई है और वो इस खरीदने के लिए तैयार हैं.

कुछ साल बाद बाराबंकी जिले में अमिताभ बच्चन ने खेती योग्य 35 बीघा जमीन अपने बेटे अभ‍िषेक बच्चन के नाम पर खरीदी थी. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से संबंध रहा है, लेकिन गोविंदा का उत्तर प्रदेश से कोई कनेक्शन नहीं है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement