scorecardresearch
 

पश्चिम बंगाल आम आदमी पार्टी का बीजेपी में विलय का फैसला

आम आदमी पार्टी (आप) की पूरी पश्चिम बंगाल इकाई ने शुक्रवार को बीजेपी में विलय करने का निर्णय किया है. बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने इसकी जानकारी दी.

Advertisement
X
आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली अच्छी सफलता के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की पूरी प्रदेश इकाई शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गयी, वहीं कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता आने वाले दिनों में बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने बताया, ‘आम आदमी पार्टी की पूरी प्रदेश इकाई ने बीजेपी में विलय का फैसला किया है और वे तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होना चाहते हैं.’ आप नेता अमित कुमार ने कहा कि राज्य में बीजेपी ही एकमात्र मंच है जो जनता के लिए संघर्ष करेगा.

सिन्हा ने कहा, ‘वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप घोष ने भी अगले कुछ दिन में बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है.’ घोष के कदम से प्रदेश कांग्रेस को झटका लगेगा जो पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं के तृणमूल कांग्रेस में बड़ी संख्या में शामिल होने से जूझ रही है.

सिन्हा ने बताया, ‘वाम दलों समेत अन्य दलों के अनेक नेता भी हमारे साथ संपर्क में हैं. देखते हैं कि आने वाले दिनों में क्या होता है.’

आम आदमी पार्टी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में अपने चार प्रत्याशी यहां उतारे थे और चारों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement