दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा के प्रधानमंत्री के ट्वीट का बचाव करते हुए कहा है कि मोदी जी ने पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए है. कपिल मिश्रा ने सावल उठाया था कि क्या प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक आईएसआई एजेंट मिला है? कपिल मिश्रा ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री भारत विरोधी ताकतों के आगे घुटने टेक रहे हैं वह गंभीर चिंता का विषय है.
कपिल मिश्रा के ट्वीट का बचाव करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो गई है. मोदी सरकार ने पठानकोट मामले में पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए हैं, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.
Do we have a ISI agent as PM now?? Its very serious the way PM is surrendering to anti India forces?
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP)
पाकिस्तानी मीडिया में पठानकोट हमले को लेकर वहां की JIT की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने ट्विटर पर से सवाल किया. उन्होंने कहा, 'ISI की रिपोर्ट पर भाजपा चुप क्यों? हमें बताया जाए कि नवाज शरीफ और नरेंद्र मोदी के बीच क्या डील हुई थी? मोदी देश से मांफी मांगें और जवाब दें.'
ISI की रिपोर्ट पर भाजपा चुप क्यों?Tell us wht ws the deal between Nawaj & Modi मोदी देश से माफ़ी मांगे। He shd speak up
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP)
मुंह में राम बगल में छुरी
इसके पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीजेपी और आरएसएस के इरादों पर सवाल उठाया था. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'मुंह में राम बगल में छुरी. वाले मुंह से 'भारत माता की जय' बोलते हैं और ISI को बुलाकर भारत माता की पीठ में छुरा भोंक देते हैं.'
मुँह में राम बग़ल में छुरी। BJP/RSS वाले मुँह से "भारत माता की जय" बोलते है और ISI को बुलाकर भारत माता की पीठ में छुरा भोंक देते हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
बता दें कि पठानकोट हमले की जांच के लिए काफी दबाव के बाद पाकिस्तान ने संयुक्त जांच टीम भेजी थी. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस टीम ने स्वदेश लौटने के बाद हमले को भारत का ड्रामा करार दिया और कहा कि यह पाकिस्तान को बदनाम करने की साजिश है.