scorecardresearch
 

अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं: आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

Advertisement
X
लालकृष्ण आडवाणी
लालकृष्ण आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. रथयात्रा के दौरान नहारलागून में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी का रूख स्पष्ट है और चीन ने इस क्षेत्र पर दावा किया है लेकिन इस विषय पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.


उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ की भारत यात्रा के दौरान उन्हें इस विषय पर भाजपा के रूख स्पष्ट कर दिया गया था.


आडवाणी ने कहा, ‘अरुणाचलप्रदेश के लोग देशभक्त है और उन्होंने हिन्दी को अपनाया है जो अनेकता में एकता का परिचायक है.’ उन्होंने कहा, ‘संयोग से आज का कार्यक्रम उस दिन हो रहा है जब 20 अक्टूबर 1962 को चीन ने हमला किया था जबकि उस समय ‘हिन्दी चीनी भाई भाई’ की नीति पर चल रही सरकार के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू इससे स्तब्ध रह गए थे.’


भाजपा नेता ने कहा, ‘चीन के अचानक किये गए हमले को देखते हुए भाजपा ने अरूणाचल प्रदेश के मुद्दों को विशेष तरजीह देने का नीति अपनायी है.’ उन्होंने कहा कि हम इस बात पर प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं कि अरुणाचलप्रदेश, जम्मू कश्मीर और चीन के कब्जे वाले किसी क्षेत्र से समझौता नहीं किया जा सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement