scorecardresearch
 
बीजेपी सत्ता में आई, तो तेलंगाना राज्य का गठन करेगी: सुषमा

तेलंगाना मुद्दे पर संप्रग सरकार पर अपने वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि अगले आम चुनाव में अगर राजग सत्ता में आई, तो भाजपा तीन महीने के भीतर अलग राज्य बनाएगी.

Advertisement
X
सुषमा स्वराज

सुषमा ने कहा कि उनकी पार्टी अलग तेलंगाना राज्य बनाने को प्रतिबद्ध है, क्योंकि उनकी पार्टी देश में हमेशा छोटे राज्यों के पक्ष में रही है.

सुषमा ने कहा, ‘‘तेलंगाना राज्य की मांग अलगाववादियों की नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की जनता की है, जो पिछड़ेपन और विकास के अभाव को झेल रहे हैं.’’

Advertisement
Advertisement