बिहार के शेखपुरा जिला के पथरैटा गांव के समीप एक ट्रक पर लदे 250 किलोग्राम विस्फोटक अमोनियम नाईट्रेट को पुलिस ने जब्त किया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन तलाशी के क्रम में पथरैटा गांव के समीप एक ट्रक पर लदे 250 किलोग्राम विस्फोटक अमोनियम नाईट्रेट को जब्त किया गया.
सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक की उक्त खेप पचास किलोग्राम के पांच पैकटों में रखे गए थे. पुलिस ने उक्त ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह इन विस्फोटकों को लेकर कहां जा रहा था.