scorecardresearch
 
आसाराम यौन उत्पीड़न मामले में गवाह मुकरी

आसाराम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में एक गवाह बुधवार को मुकर गई. उसने अदालत से कहा कि आसाराम की गतिविधियों के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, उसके मुकरने से केस पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने की बात कही जा रही है. क्योंकि दो गवाह पहले ही आसाराम के खिलाफ गवाही दे चुके हैं.

Advertisement
X
आसाराम की फाइल फोटो

कि गवाह सुधा पाठक अदालत में हाजिर हुई. उसने बताया कि वह आसाराम आश्रम में महज एक कृषि श्रमिक थी. उसे उनकी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. यह पूछे जाने पर कि क्या वह डर गई है या दबाव में है, तो उन्होंने ना में जवाब दिया.

को एक जुलाई को अदालत में उपस्थित होना था. इसके बाद उसने अदालत में एक अर्जी देकर अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी. हालांकि, इससे कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि दो गवाह राहुल सचान और महेंद्र चावला पहले ही गवाही दे चुके हैं.

में दो बहनों के साथ कथित बलात्कार को लेकर आसाराम और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज है. आसाराम 2013 से ही जेल में है. पिछले साल 20 अगस्त को उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement