चंडीगढ़ के सुखना लेक पर आयोजित सूर्य किरण एयर शो ने लोगों को रोमांचित कर दिया. भारतीय वायुसेना की एरोबेटिक टीम ‘सूर्य किरण’ ने आसमान में शानदार करतब दिखाते हुए अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरी. कुल 9 विमानों ने एक साथ तालमेल के साथ उड़ान भरते हुए दर्शकों का मन मोह लिया. इस दौरान आसमान में बनती आकृतियां और सटीक समन्वय ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बड़ी संख्या में लोग इस एयर शो को देखने के लिए सुखना लेक पहुंचे.