पंजाब की सियासत में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एक बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. जालंधर कैंट से विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इससे पहले, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसके कुछ ही घंटों बाद परगट सिंह के नाम की घोषणा की गई.