scorecardresearch
 
Advertisement

पंजाब के लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

पंजाब के लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

पंजाब में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. लुधियाना के थाना लाडोवाल के अंतर्गत आने वाले गांव मन्नेवाल के पूर्व सरपंच तेज सिंह की बीती देर शाम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है.

Advertisement
Advertisement