चंडीगढ़ के कई स्कूलों को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल भेजा गया है, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. मेल में हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय का भी जिक्र किया गया है और 6 जून तक अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर IED ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद पुलिस, साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. स्कूलों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि मेल भेजने वाले की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है.