scorecardresearch
 
Advertisement

पंजाब में एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ लगातार मुहिम चलाने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह सनसनीखेज वारदात उस समय हुई जब परमिंदर सिंह एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेचे जाने का विरोध कर रहे थे. इस दौरान उनकी मेडिकल स्टोर संचालक और उसके सहयोगी के साथ तीखी बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी केमिस्ट के असिस्टेंट ने अंदर से हथियार निकालकर परमिंदर सिंह पर गोली चला दी.

Advertisement
Advertisement