scorecardresearch
 

पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा.... तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 8 की मौत

पंजाब के लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने मनरेगा के तहत सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया. हादसे के वक्त करीब 23 मजदूर काम कर रहे थे, जबकि 8 लोगों की मौत होने की सूचना है. इस हादसे में कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
X
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी.(Photo: Screengrab)
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी.(Photo: Screengrab)

पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने मनरेगा के तहत सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में 8 मजदूरों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे के समय सड़क पर मनरेगा योजना के तहत करीब 23 मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. अचानक हुई इस घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे.

यह भी पढ़ें: संगरूर के बडरुखां गुरुद्वारे में आधी रात को हमला, 4 नकाबपोशों ने सेवादार को मारी गोली, वारदात CCTV में कैद

हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की वास्तविक संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

पंजाब​

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. लोगों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मौके पर राहत व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं.

Advertisement

फिलहाल, इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है. हालांकि, मृतकों की संख्या, घायलों की कुल संख्या और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

मामले में SP ने कही ये बात

संगरूर के एसपी पलविंदर सिंह चिम्मा ने बताया कि लहरागागा-जाखल रोड पर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार गाड़ी ने मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया. अब तक पांच शव मिलने की जानकारी है. अस्पताल से भी कुछ लोगों की मौत की सूचना मिल रही है, जिसकी पुष्टि की जा रही है.

उन्होंने कहा कि सभी मृतकों और घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है. गांव के लोगों से भी अपील की गई है कि वे मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएं. पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पलविंदर सिंह चिम्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. हादसे के समय मौके पर करीब 24-25 लोग काम कर रहे थे. यह भी जांच की जा रही है कि क्या कोई बाइक सवार भी दुर्घटना की चपेट में आया था. सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement