scorecardresearch
 

पठानकोट में पाकिस्तान के लिए जासूसी! भेजता था लाइव फुटेज, आरोपी गिरफ्तार

पठानकोट पुलिस ने एक खतरनाक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. सुजानपुर से गिरफ्तार एक संदिग्ध शख्स ने नशे की पूर्ति के लिए पाकिस्तान बैठे अपने आकाओं को जम्मू-पंजाब नेशनल हाईवे की लाइव फुटेज भेजी.

Advertisement
X
गिरफ्तार किए गए शख्स पर आरोप है कि वो नशे के लिए जासूसी करता था. (Photo: Representative/File)
गिरफ्तार किए गए शख्स पर आरोप है कि वो नशे के लिए जासूसी करता था. (Photo: Representative/File)

पंजाब की पठानकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर इलाके से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है. यह शख्स सुजानपुर के पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच नेशनल हाईवे नंबर 44 पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर वहां की लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज रहा था. 

आरोपी नशे की पूर्ति के लिए देश के साथ गद्दारी कर रहा था और जम्मू-पंजाब नेशनल हाईवे की पल-पल की खबरें सरहद पार पहुंचा रहा था.

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे इस बड़े नेटवर्क के और भी खुलासे होने की उम्मीद है.

कैसे हुआ खुलासा?
 
पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिलो ने इस मामले को लेकर बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था. आरोपी ने सुजानपुर में नेशनल हाईवे नंबर 44 पर स्थित पुलों के पास मार्केट इलाके में कैमरे लगाए थे.

यह भी पढ़ें: पठानकोट में बछड़े से क्रूरता, ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा... हिंदू संगठनों में आक्रोश

एसएसपी ने बताया कि यह युवक नशे की लत पूरा करने के लिए विदेशी देश-विरोधी ताकतों के हाथों का खिलौना बना हुआ था. पुलिस की जांच में तीन और लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क का फैलाव कहां तक है और इसके पीछे कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement