scorecardresearch
 

सिद्धू के बाद पत्नी नवजोत कौर ने दिया BJP से इस्तीफा, अध्यक्ष ने दी मंजूरी

नवजोत कौर ने अपना इस्तीफा बीजेपी के पंजाब अध्यक्ष विजय सांपला को भेजा था. विजय सांपला ने नवजोत कौर के पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से दिए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है.

Advertisement
X
नवजोत कौर-नवजोसि सिद्धू
नवजोत कौर-नवजोसि सिद्धू

क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब उनकी पत्नी नवजोत कौर ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. खबरों की माने तो पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

बता दें कि बीते महीने ही बीजेपी से इस्तीफा देकर खुद ने 'आवाज-ए-पंजाब' मोर्चा बनाया था. हालांकि इससे पहले खबरें थी कि नवजोत सिद्धू में शामिल हो सकते हैं.

नवजोत कौर ने अपना इस्तीफा बीजेपी के पंजाब अध्यक्ष विजय सांपला को भेजा था. विजय सांपला ने नवजोत कौर के पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से दिए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement