scorecardresearch
 

पंजाब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच आए ईमेल से मचा हड़कंप

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से एक धमकी भरा ईमेल मिला है. इसमें आज दोपहर 1:11 बजे कार बम या ड्रोन हमले की चेतावनी दी गई है. इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

Advertisement
X
बजट पेश होने से पहले पंजाब विधानसभा को धमकी भरा ईमेल (File Photo-ITG)
बजट पेश होने से पहले पंजाब विधानसभा को धमकी भरा ईमेल (File Photo-ITG)

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ. इस ईमेल में आज दोपहर 1:11 बजे विधानसभा को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां इस वक्त हाई अलर्ट पर हैं और पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है.

रुकन शाहवाला के रहने वाले इंजीनियर गुरनख सिंह के नाम से भेजे गए इस ईमेल में दावा किया गया है कि यह हमला आईईडी (IED) से भरी कार या ड्रोन के जरिए किया जा सकता है. ईमेल में पंजाब के राजनीतिक नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का नाम लिया गया है. 

यह धमकी उस समय आई है जब पंजाब सरकार आज अपना बजट पेश करने वाली है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां ईमेल के आईपी एड्रेस और भेजने वाले की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं.

यह भी पढ़ें: कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, टॉयलेट में रखा मिला पर्चा

बजट पेश किए जाने वाले दिन विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की जांच में जुटी हुई हैं.अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement