मानसून सत्र से पहले सरकार और विपक्ष ने एक दूसरे को घेरने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस ने मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ एलान-ए-जंग छेड़ दिया. 2 घंटे की बैठक के बाद मीडिया के सामने आए मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने दंभ भरा कि - सरकार परिसीमन बिल पास नहीं करा पाएगी. दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाएगी. वहीं सरकार ने बड़ी तैयारी कर रखी है. मानसून सत्र से पहले विपक्षी एकता तार-तार होती दिख रही है.