प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर कैग की रिपोर्ट में अनियमितताओं के जो आरोप लगाए गए हैं, वे तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और सरासर बेबुनियाद हैं.
एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में पता चला है कि मामले में आरोपी गोपाल कांडा से संबंधों को लेकर चर्चा में आई अंकिता ने आठ साल पहले अपना आशियाना साउथ सिटी के रक्षक अपार्टमेंट में बना रखा था. गोपाल कांडा के उसके घर-पर आने-जाने पर किसी को संदेह न हो, इसके लिए वह मिसेज कांडा के नाम पर वहां रहती थी.
सुप्रीम कोर्ट ने 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए समय-सीमा बढ़ाने का फैसला किया है. 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया 11 जनवरी 2013 को पूरी होगी. पहले 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया को खत्म करने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया था. वहीं 12 नवंबर 2012 को 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी.
संसद में चल रहे कोलगेट हंगामे के बीच कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद को बंधक बनाने के लिए विपक्ष की आलोचना की.
केंद्र सरकार में मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पीएमओ में सिफारिश करके अपने भाई को कोल ब्लॉक आवंटित करवाया था. 5 फरवरी 2008 की एक चिट्ठी से ये बड़ा खुलासा हुआ है.
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के दोषी पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अजमल कसाब की अपील को ठुकराते हुए उसकी फांसी की सजा बरकरार रखी है. कसाब ने इस आतंकी हमले में उसे मौत की सजा दिये जाने के विशेष अदालत के निर्णय को चुनौती दे थी.
मुम्बई हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब के मृत्युदंड को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखे जाने के फैसले पर बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाहज हुसैन ने कहा कि अब कसाब को फांसी देने में देरी ना हो.
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि गांधी परिवार के प्रति उनकी भावनाओं में कोई परिवर्तन नहीं आया है तथा उनके मन में ‘कोई क्रोध, कोई आक्रोश’ नहीं है. अमिताभ और गांधी परिवार के सबंध गत कुछ वर्षों के दौरान तनावपूर्ण रहे.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन के इतर यहां गुरुवार शाम पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मिले. दोनों के बीच लगभग 30 से 35 मिनट तक बातचीत हुई.
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने राज्य की महिलाओं के 'अधिक कुपोषित होने' की टिप्पणी करने को लेकर चारों ओर से आलोचना का सामना करना पड़ा.
गुजरात में जामनगर के निकट वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों के हवा में आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से वरिष्ठ पायलटों समेत सहित नौ रक्षाकर्मियों की मौत हो गई. दोनों हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान पर थे.
राज ठाकरे के नेतृत्व वाले मनसे ने कलर्स चैनल को चेतावनी दी है कि आठ सितम्बर को उस कार्यक्रम को प्रसारित नहीं करें जिसमें मशहूर गायिका आशा भोसले पाकिस्तानी गायक के साथ कार्यक्रम देंगी.
नरोदा पाटिया दंगों के मामले में विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री माया कोडनानी को कुल 28 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है, जबकि बाबू बजरंगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
माया कोडनानी को दो धाराओं में सजा दी गई. एक धारा में उन्हें 10 साल जबकि दूसरी धारा में उन्हें 18 वर्ष की सजा दी गई.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वह राजनीतिक नेताओं के साथ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलने से अपेक्षा चुप रहना ठीक मानते हैं. ईरान की चार दिन की राजकीय यात्रा पूरी कर विशेष विमान से स्वदेश लौट रहे प्रधानमंत्री ने कहा, 'राजनीतिक नेताओं के साथ आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं खेल सकता'.
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने धमकी दी है कि अगर अमर जवान ज्योति तोड़ने वाले युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लाई मुंबई पुलिस पर बिहार सरकार ने कानूनी कार्रवाई की तो वह महाराष्ट्र में रह रहे सभी बिहारियों को 'घुसपैठिया' करार देकर उन्हें खदेड़ देंगे. इससे पहले राज ठाकरे ने मशहूर गायिका आशा भोंसले को पाकिस्तानी कलाकारों के साथ शो न करने की धमकी दी थी.
मकोका अदालत ने शिव सेना पार्षद कमलाकर जमसांदेकर की हत्या के मामले में गैंगस्टर से राजनीतिज्ञ बने अरुण गवली को उम्रकैद सुनाई है. गवली पर 7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
बैंगलोर टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में सचिन तेंदुलकर एक बार फिर एक तेज गेंद को समझ नहीं पाए और 17 रन बनाकर बोल्ड हो गए. इस दौरान गावस्कर और संजय मांजरेकर कमेंट्री कर रहे थे और इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सचिन इस तरह से बोल्ड हो रहे हैं तो ये अच्छे संकेत नहीं हैं.
कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले को लेकर विपक्ष के विरोध की आंच को ठंडा करने के लिए और सहयोगियों को मनाने के लिए सरकार कुछ बड़े फैसले कर सकती है. पीएमओ ने कोयला मंत्रालय को लिखा है कि 58 कोयला ब्लॉक के आवंटन में हुई गड़बड़ी की जांच में तेजी लाई जाए.
योगगुरु बाबा रामदेव ने नए सिरे से आंदोलन का ऐलान करते हुए जहां कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोल दिया है. बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि घोटाला 200 लाख करोड़ रुपये का है. रामदेव ने सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर से आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि इस मामले में घोटाला, घाटा और दलाली हुई है.