नरोदा पाटिया दंगों के मामले में विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री माया कोडनानी को कुल 28 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है, जबकि बाबू बजरंगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
माया कोडनानी को दो धाराओं में सजा दी गई. एक धारा में उन्हें 10 साल जबकि दूसरी धारा में उन्हें 18 वर्ष की सजा दी गई.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वह राजनीतिक नेताओं के साथ आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलने से अपेक्षा चुप रहना ठीक मानते हैं. ईरान की चार दिन की राजकीय यात्रा पूरी कर विशेष विमान से स्वदेश लौट रहे प्रधानमंत्री ने कहा, राजनीतिक नेताओं के साथ आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं खेल सकता.
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने धमकी दी है कि अगर अमर जवान ज्योति तोड़ने वाले युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लाई मुंबई पुलिस पर बिहार सरकार ने कानूनी कार्रवाई की तो वह महाराष्ट्र में रह रहे सभी बिहारियों को 'घुसपैठिया' करार देकर उन्हें खदेड़ देंगे. इससे पहले राज ठाकरे ने मशहूर गायिका आशा भोंसले को पाकिस्तानी कलाकारों के साथ शो न करने की धमकी दी थी.
फिलिपींस में जोरदार भूकंप का झटका महसूस किया गया है. भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.9 मापी गई है. भूकंप के बाद सुमानी की चेतावनी दी गई है. फिलिपींस के अलावा इंडोनेशिया, ताइवान और जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.
मकोका अदालत ने शिव सेना पार्षद कमलाकर जमसांदेकर की हत्या के मामले में गैंगस्टर से राजनीतिज्ञ बने अरुण गवली को उम्रकैद सुनाई है. गवली पर 7 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव प्रकाश करात ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके सहयोगी बेशर्म हो गए हैं, इसलिए वे कह रहे हैं कि कोयला खंड आवंटन में कुछ भी गलत नहीं है.
भंग टीम अन्ना की अहम सहयोगी किरन बेदी चाहती हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई बीजेपी के तालमेल से लडी जाए. ये दावा किसी और ने नहीं बल्कि टीम अन्ना के अहम सहयोगी और अन्ना के बाद आंदोलन के अलमबरदार अरविंद केजरीवाल ने किया है.
कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में घिरी सरकार अब भाजपा पर और आक्रामक हो गई है. पलटवार करते हुए राजग कार्यकाल में ब्लाक आवंटन से लेकर होटल सेंटार के विनिवेश तक का इतिहास याद दिलाया.
कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी जंग के बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने तेदेपा और वामदलों के साथ मिलकर नया मोर्चा खोल दिया. कोयला ब्लॉक आवंटन की जांच की मांग को लेकर मुलायम शुक्रवार को वामदलों व तेदेपा के साथ संसद के गेट पर धरने पर बैठ गए.
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के साथ शुक्रवार से शुरू हुए दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे और अंतिम मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए थे. पहले दिन न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान रॉस टेलर आकर्षक शतकीय पारी खेली.
भारत की ओर से प्रज्ञान ओझा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके.
अमेरिका के न्यू जर्सी की एक सुपर मार्केट में शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने वहां के कर्मचारियों पर गोलीबारी कर दी और बाद में खुद को गोली मार ली. इस घटना में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं.
बताया जाता है कि बंदूकधारी एक असंतुष्ट कर्मचारी था. वह स्थानीय समयानुसार सुबह करीब चार बजे ओल्ड ब्रिज इलाके के पाथमार्क ग्रोसरी स्टोर में दाखिल हुआ और गोलीबारी शुरू कर दी. उसने दो लोगों को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली.