scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें

29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 1/11
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के दोषी पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अजमल कसाब की अपील को ठुकराते हुए उसकी फांसी की सजा बरकरार रखी है. कसाब ने इस आतंकी हमले में उसे मौत की सजा दिये जाने के विशेष अदालत के निर्णय को चुनौती दे थी.
29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 2/11
वर्ष 2002 के गुजरात दंगे के नरोदा पाटिया मामले में बुधवार को विशेष निचली अदालत ने 32 लोगों को दोषी करार दिया है. साथ ही 29 लोगों को बरी कर दिया गया है. इस मामले में विश्‍व हिंदू परिषद के नेता बाबू बजरंगी को भी दोषी करार दिया गया है.
29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 3/11
भारत ने बुधवार को आशा जाहिर की कि मुम्बई हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब के मृत्युदंड को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखे जाने के फैसले पर पाकिस्तान गौर करेगा. कसाब एकमात्र आतंकवादी है, जिसे मुम्बई हमले के दौरान जिंदा पकड़ा गया था.
Advertisement
29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 4/11
आसाराम बापू का हेलिकॉप्‍टर उतरते वक्‍त क्रैश हो गया, पर संयोशवश वे बाल-बाल बच गए.
29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 5/11
केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि कोयला ब्लॉक के आवंटन से किसी के फायदे का सवाल नहीं है क्योंकि कोयला की बिक्री नहीं हुई है. उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल देश के बारे में नहीं सोचती और 2014 से पहले किसी तरह सत्ता में आना चाहती है.
29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 6/11
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि गांधी परिवार के प्रति उनकी भावनाओं में कोई परिवर्तन नहीं आया है तथा उनके मन में ‘कोई क्रोध, कोई आक्रोश’ नहीं है. अमिताभ और गांधी परिवार के सबंध गत कुछ वर्षों के दौरान तनावपूर्ण रहे.
29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 7/11
इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ने के साथ तुरंत प्रभाव से सभी तरह की क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया.
29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 8/11
कांग्रेस के महासचिव ने मुंबई हमलों के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा आमिर अजमल कसाब की मौत की सजा बरकरार रखे जाने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि उसे ‘जल्द’ फांसी दी जानी चाहिए.
29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 9/11
कांग्रेस के नेता जगदंबिका पाल ने नरोदा पाटिया में आए फैसले के बाद कहा कि लोकतांत्रिक न्‍याय सामने आया.
Advertisement
29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 10/11
कांग्रेस प्रवक्‍ता राशिद अल्‍वी ने कहा कि कसाब मामले में कानून अपना काम करेगा.
29 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 11/11
मुम्बई हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब के मृत्युदंड को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखे जाने के फैसले पर बीजेपी प्रवक्‍ता शाहनवाहज हुसैन ने कहा कि अब कसाब को फांसी देने में देरी ना हो.
Advertisement
Advertisement