मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ सुधीर ओझा नाम के एक वकील ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में केस कर दिया है और सीजेएम ने सुनवाई की अगली तारीख 3 सितंबर रखी है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा बिहार के लोगों को 'घुसपैठिये' कहे जाने के बयान पर बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. ठाकरे को बिहार के सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने निशाने पर लेते हुए उनके बयान की आलोचना की है.
विराट कोहली की शानदार नाबाद 93 रन की पारी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन संभलते हुए पांच विकेट पर 283 रन बना लिये.
बैंगलोर में खेले जा रहे भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली बदौलत भारतीय पारी भले ही लड़खड़ाकर संभल गई हो लेकिन मैच के दौरान सचिन जिस तरह आउट हुए उसने एक बार फिर उनकी उम्र और सन्यास लेने से जुड़ी बहस छेड़ दी है.
बैंगलोर टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में सचिन तेंदुलकर एक बार फिर एक तेज गेंद को समझ नहीं पाए और 17 रन बनाकर बोल्ड हो गए. इस दौरान गावस्कर और संजय मांजरेकर कमेंट्री कर रहे थे और इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सचिन इस तरह से बोल्ड हो रहे हैं तो ये अच्छे संकेत नहीं हैं.
कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले को लेकर विपक्ष के विरोध की आंच को ठंडा करने के लिए और सहयोगियों को मनाने के लिए सरकार कुछ बड़े फैसले कर सकती है. पीएमओ ने कोयला मंत्रालय को लिखा है कि 58 कोयला ब्लॉक के आवंटन में हुई गड़बड़ी की जांच में तेजी लाई जाए.
वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा और उनके परिवार के सदस्यों के फोन टैप कराने के आरोप को केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने गलत बताया है. सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई प्रस्ताव उनके पास नहीं आया और ऐसे सवालों का कोई मतलब नहीं है.
कोयला घोटाले में सरकार चौतरफा घिरी है. विपक्ष ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं. ऊपर से अब सोनिया गांधी भी नहीं हैं. इलाज के लिए सोनिया गांधी विदेश चली गईं हैं. हालांकि ये बात और है कि विदेश जाने से पहले सोनिया ने सरकार की हर मुसीबत को कम करने की कोशिश जरूर की.
यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया था कि एयरसेल-मैक्सिस डील में तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर सवाल उठाए जाने के बाद से उनका फोन टैप किया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि यह कांग्रेस की बदले की कार्रवाई है, लेकिन भाजपा ऐसे दबाव या धमकियों के आगे नहीं झुकेगी.
कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर पीएम के इस्तीफे की मांग पर अड़ी बीजेपी ने अपने रुख में नरमी के संकेत दिए हैं. लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर बीजेपी का रुख जाहिर किया है. सुषमा ने लिखा है कि सोनिया गांधी ने इस बारे में उनसे फोन पर बात की थी.
केन्द्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने अपने किसी रिश्तेदार को कोयला ब्लॉक आवंटन किये जाने की बात पर कहा है कि ‘मेरे कार्यकाल में कोई भी कोयला ब्लॉक आवंटन नही हुआ है. अब अगर किसी जायसवाल बिरादरी के व्यक्ति को पहले कोई कोयला ब्लॉक आवंटित हुआ है तो उसके लिये मै कहां से जिम्मेदार हूं. वैसे देश के सभी जायसवाल मेरे रिश्तेदार हैं.’
योग गुरु बाबा रामदेव ने नए सिरे से आंदोलन का ऐलान करते हुए जहां कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोल दिया है. बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि घोटाला 200 लाख करोड़ रुपये का है. रामदेव ने सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर से आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि इस मामले में घोटाला, घाटा और दलाली हुई है.
बिहार के लोगों के खिलाफ राज ठाकरे की क्षेत्रवाद भड़काने वाली टिप्पणी का पूरे देश की राजनीतिक पार्टियों ने जोरदार विरोध किया है. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि ठाकरे परिवार बिहार का ही रहने वाला है जो पहले मध्यप्रदेश के धार गया और फिर वहां से मुंबई चला गया. सिंह ने कहा कि अगर आप मुंबई का इतिहास देखें तो यह मछुआरों का शहर है. बाकी सभी लोग बाहर से आकर वहां बसे हैं.