scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें

28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 1/13
संसद में चल रहे कोलगेट हंगामे के बीच कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद को बंधक बनाने के लिए विपक्ष की आलोचना की.
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 2/13
भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ कोयले की दलाली में ही नहीं बल्कि लोहे की खानों की दलाली में भी 'मोटा माल' खाया. ट्विटर पर सुषमा स्वराज ने कहा कि रेड्डी बंधुओं से भी कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने ही 'मोटा माल' खाया.
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 3/13
किरण बेदी ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों के राजनीतिक राह अख्तियार करने के चलते पूर्व टीम अन्ना संदेह के दायरे में आ गई है.
Advertisement
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 4/13
केंद्र सरकार में मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पीएमओ में सिफारिश करके अपने भाई को कोल ब्लॉक आवंटित करवाया था. ये बड़ा खुलासा हुआ है 5 फरवरी 2008 की एक चिट्ठी से.
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 5/13
दिल्‍ली एवं एनसीआर में भारी बारिश के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम हो गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्‍ली एवं एनसीआर इलाके में बारिश जारी रहेगी.
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 6/13
कोयला आवंटन मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग पर भाजपा सोमवार को भी अड़ी रही. पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का संसद में बयान नहीं बल्कि इस्तीफा चाहिए. बीजेपी प्रवक्‍ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री कोयला ब्लॉक्स आवंटन पर तथ्य छिपाने के लिए बहाने बना रहे हैं.
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 7/13
क्या बाबा रामदेव दान के नाम पर कारोबार कर रहे हैं? आयकर विभाग की मानें तो योग गुरु का पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट कारोबार कर रहा है. काले धन के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ हल्‍ला बोलने वाले बाबा रामदेव पर आईटी विभाग ने गाज गिराने की तैयारी कर ली है. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक आईटी विभाग उनके ट्रस्ट का चैरिटेबल संगठन के तौर पर रजिस्ट्रेशन रद करने की तैयारी में है.
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 8/13
कैग रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा संसद में दिए गए बयान के जवाब में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि राज्य शासन ने राज्य की परियोजनाओं की पूर्ति के लिए राज्य खनन कारपोरेशन को पर्याप्त संख्या में कोल ब्लॉक आवंटित करने का सुझाव दिया था.
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 9/13
मंगलवार को देवबंद में आयोजित किसान मित्र संघर्ष सभा के माध्यम से किसानों में अलख जगाई. उन्होंने कहा कि किसान की भलाई में ही देश की भलाई है. किसान नेता सरदार वीएम सिंह और वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने भी कहा कि किसान व जवान हर देश की ताकत होते हैं. कार्यक्रम में जुटी भीड़ से आयोजक और वक्ता दोनों खुश दिखे.
Advertisement
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 10/13
गीतिका शर्मा और हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा के बारे में कई खुलासे करने वालीं मॉडल-ऐक्ट्रेस नूपुर मेहता को कांडा ने गुड़गांव में एक बड़ा फ्लैट गिफ्ट किया था. यह बात कांडा ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताई. यह फ्लैट गुड़गांव के सेक्टर-31 में था और एमडीएलआर एयरलाइन में काम करने के दौरान नूपुर इसमें रहती थीं. लेकिन कांडा की कंपनी 2009 में छोड़ने के बाद नूपुर से यह फ्लैट वापस ले लिया गया था.
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 11/13

यमुना का जलस्तर मंगलवार को और बढ़ गया और खतरे के निशान के पास पहुंच गया. हालांकि अनुमान है कि सुबह तक जल स्तर थोड़ा कम हो जाएगा. बावजूद इसके, यमुना का यह रूप लोगों को खूब भा रहा है.

28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 12/13
नोएडा एक्सटेंशन के किसानों ने भी एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से शहर का मास्टर प्लान पास होते ही अपनी मांगें तेज कर दी हैं. बिसरख गांव में हुई कई गांवों की पंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक समझौते की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक एक्सटेंशन में बिल्डरों का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा.
28 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें  | पढ़ें
  • 13/13
संसद में गतिरोध जारी रहने से आर्थिक सुधारों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ने के साथ शेयर बाजार में गिरावट जारी रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 47 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ.
Advertisement
Advertisement