scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें

09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 1/12
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है. केजरीवाल ने दावा किया है कि स्विट्जरलैंड के बैंक में भारतीयों के 25 लाख करोड़ रुपये जमा हैं. उन्होंने देश के कई उद्योगपतियों पर मनी लांड्रिंग और हवाला कारोबार चलाने का भी इल्जाम लगाया.
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 2/12
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने अपने खुलासों की श्रृंखला में चौथा बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने भारत सरकार पर स्विस बैंकों में जमा पैसे पर कोई कार्रवाई नहीं करने और जिन लोगों के पैसे जमा है उन्हें बचाने का आरोप लगाया है.
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 3/12
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से कांग्रेस सांसद अनु टंडन ने शुक्रवार को इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के उन आरोपों को बेबुनियाद और द्वेषपूर्ण बताया, जिसमें उन्होंने कहा है कि स्विट्जरलैंड के एक बैंक में अनु और उनके दिवंगत पति ने 125-125 करोड़ रुपये जमा कर रखे हैं.
Advertisement
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 4/12
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को अपने पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते हुए कहा कि जिन लोगों पर विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने के आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ न्यायिक जांच होनी चाहिए. अन्ना ने कहा, 'यह खराब बात है कि सरकार छोटे लोगों को तो निशाना बनाती है, लेकिन बड़े लोगों के खिलाफ कुछ नहीं करती.'
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 5/12
सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार दिग्‍गज रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के फायदे के लिए काम कर रही है. उन्होंने मनोरंजन के मकसद से वन भूमि के इस्तेमाल के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की भी मांग की.
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 6/12
जेट एयरवेज ने स्विस खातों में काला धन रखने के आरोप से इनकार किया और कहा कि उसके चेयरमैन नरेश गोयल के नाम से एचएसबीसी बैंक, जिनेवा में कोई खाता नहीं है. हालांकि गोयल भारत के बाहर बैंक खाता रखने के लिये अधिकृत हैं क्योंकि वह प्रवासी भारतीय हैं.
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 7/12
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपनी इस टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है कि ग्रामीण महिलाओं को महिला आरक्षण विधेयक से फायदा नहीं होगा क्योंकि वे संभ्रांत महिलाओं की तरह आकषर्क नहीं होती हैं.
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 8/12
अपनी मां एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के गिले-शिकवे सुने और उन्हें जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने की नसीहत दी. प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आपसी गुटबाजी और गिले-शिकवे छोड़कर जनहित के मुद्दों को उठाएं. जनता को केंद्र की योजनाओं के बारे में जागरुक करें.
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 9/12
कांग्रेस की संवाद बैठक सूरजकुंड में हुई. यूपीए-2 के बचे हुए कार्यकाल के लिए इस चिंतन बैठक में पार्टी और सरकार की प्राथमिकता तय की गई, ताकि उन वोटरों को खुश किया जा सके जो महंगाई और भ्रष्टाचार की वजह से कांग्रेस से छिटक रहे हैं.
Advertisement
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 10/12
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने देश में खेल संस्कृति तैयार करने के लिए ठोस कदम उठाने की पैरवी की. द्रविड़ ने कहा, ‘हम सिर्फ नतीजे चाहते हैं और दोयम दर्जे के नतीजों से भी खुश हो जाते हैं. शीर्ष खिलाड़ियों के लिए नतीजे एक प्रक्रिया और खुद को परिपक्व बनाने की कोशिशों का हिस्सा भर होते हैं.’
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 11/12
वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी पर व्यंग्यबाण चलाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि आडवाणी जी की कुंडली में प्रधानमंत्री बनना नहीं लिखा है, जिसे उन्होंने स्वयं स्वीकार कर लिया है. लालू ने कहा, 'यह बात मैंने पहले ही कही थी और आडवाणी जी ने अब स्वयं इसे स्वीकार कर लिया है.’
09 नवंबर 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 12/12
बीजेपी नेता वरुण गांधी के पीलीभीत में दिए गए विवादित और भड़काऊ भाषण के खिलाफ शिकायत  को यूपी सरकार वापस लेने की तैयारी में है. अखिलेश सरकार ने इस बाबत न्यायिक विभाग और पीलीभीत के डीएम और एसपी से रिपोर्ट मांगी है.
Advertisement
Advertisement