बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर किसानों की जमीन 'हड़पने' का कथित खुलासा करने वाली अंजलि दमानिया खुद भी इसी तरह के विवाद में घिर गई हैं. दमानिया पर आरोप है कि उन्होंने खेती की जमीन खरीदने के लिए खुद को गलत तरीके से किसान साबित किया और बाद में 'लैंड यूज' बदलवाकर उसे प्लॉट में तब्दील कर बेच दिया.
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम के सदस्यों- प्रशांत भूषण, मयंक गांधी, अंजलि दमानिया पर लगे आरोपों की जांच सेवानिवृत्त तीन न्यायाधीशों की एक समिति करेगी.
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रमुख सदस्य मयंक गांधी और अंजलि दमानिया ने अपने खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए संगठन की ओर से तीन सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक समिति बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं.
केंद्रीय मंत्री नारायण सामी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे आधी-अधूरी जानकारी के साथ लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा एवं रियल स्टेट कारोबारी डीएलएफ के बीच भूमि सौदे की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि इस मामले के सभी दस्तावेजी प्रमाणों को जब्त किया जाना चाहिए.
वसुंधरा राजे के बागी तेवरों की खबर से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ऐसी अटकलें हैं कि वसुंधरा राजे नई पार्टी बना सकती हैं.
वसुंधरा राज ने नई पार्टी बनाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि यह सब कांग्रेस की साजिश है.
बदायूं में तेल की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी करने गए जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह को तेल माफिया ने बंधक बनाकर जिंदा जलाने की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यूपी में 'माफियाराज' पर सियासत गरमा उठी है.
आमिर खान हज के लिए अपनी अम्मी के साथ रवाना हो गए हैं. उन्होंने कहा है कि वे मां की इच्छा पूरी करने के लिए मक्का जा रहे हैं.
दिल्ली में डेंगू से पीड़ित एक साल की एक बच्ची ने दम तोड़ दिया. दिल्ली में इस रोग से यह दूसरी मौत की पुष्टि हुई है. इस तरह राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 580 हो गई है.
राम जेठमलानी ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर निशाना साधा है. जेठमलानी ने कहा है कि केजरीवाल ने गडकरी पर संगीन इल्जाम लगाए हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए.
दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी है. दिग्विजय सिंह केजरीवाल से कुछ अहम सवालों के जवाब चाहते हैं.
बीजेपी ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग की है. अब सरकार इस कवायद में लग गई है कि प्रधानमंत्री को किस प्रकार कानूनी विवाद से दूर रखा जा सके.
कांग्रेस ने टीम केजरीवाल और इंडिया अगेंस्ट करप्शन पर अब नया आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि आईएसी परोक्ष रूप से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडे को ही आगे बढ़ा रहा है. कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने टीम केजरीवाल द्वारा बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी पर लगाए गए आरोपों को यह कहकर नजरअंदाज करने की कोशिश की कि यह 'बीजेपी की आंतरिक लड़ाई' है.
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को मुफ्त बिजली देने जैसे वादे को झूठा बताते हुए कांग्रेस पर लोगों के साथ ‘धोखा’ करने की बात दुहराई है.