scorecardresearch
 
Advertisement

मौसम को लेकर उत्तर भारत में एक बार फिर अलर्ट जारी, दिल्ली NCR के कई इलाकों में बारिश

मौसम को लेकर उत्तर भारत में एक बार फिर अलर्ट जारी, दिल्ली NCR के कई इलाकों में बारिश

मौसम को लेकर उत्तर भारत में एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है- साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश तक मौसम का मिज़ाज बदला हुआ नज़र आ रहा है. गुरुग्राम और मानेसर में तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है. वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि, तेज़ आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. उधर, उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है. हिमाचल के सभी 12 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. अलग-अलग इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि निचले पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 4 फरवरी से मौसम साफ़ होने की उम्मीद जताई गई है. प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Advertisement
Advertisement